फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला जेल का जायजा लेने गई पुलिस टीम पर कैदियों ने कर दिया हमला

Sun, 25 Jun 2023 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिला कारागार में निरीक्षण करने पहुंची पुलिस टीम पर कैदियों ने हमला कर दिया। इसमें एक दरोगा घायल हो गया है। पूरे जेल की चेकिंग के दौरान कैदियों के पास से 15 मोबाइल, 33 चार्जर और 1.4 लाख रुपये की भारतीय नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस के निरीक्षक खगेंद्र साउंद ने बताया कि धनगढ़ी के कैलाली जिला कारागार का शनिवार को निरीक्षण पुलिस टीम ने किया था। इस दौरान पुलिस टीम पर कैदियों ने हमला कर दिया। इसमें एसआई भूपेंद्र सामंत के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए हैं। जेलर पदमराज तिमिल्सिना ने बताया कि निरीक्षण में बरामद मोबाइल और नकदी जेल प्रशासन के सुपुर्द की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें