लखीमपुर खीरी। कन्नौज में बंदियों के भागने की घटना के बाद खीरी जिला कारागार में भी बंदियों की चार बार गिनती कराई जा रही है। साथ ही कोहरा कम होने के बाद ही बैरकों से बाहर निकाला जा रहा है। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि बीते दिनों कन्नौज जिले के कारागार में हुई घटना के बाद से ही यहां भी सतर्कता बढ़ाई जा रही है। कहा कि इस समय 823 बंदी और कैदी जिला कारागार में निरुद्ध हैं। हाल ही में शासन से निर्देश मिलने के बाद अब तीन बार गिनती कराना अनिवार्य कर दिया गया है। सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी हर बैरक में गिनती कराने के निर्देश हैं। इसकी जिम्मेदारी बैरक प्रभारी को दी गई है। कहा की एक बार रेंडम गिनती कराई जा रही है। जेल में सुरक्षा के इंतजाम बेहद कड़े हैं। संवाद