फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अपार आईडी बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे प्रधानाचार्य

Tue, 23 Dec 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी यानी ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री जनरेट करने में स्कूल के प्रधानाचार्यों की लापरवाही सामने आई है। पूरे जिले में आठ लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं, इनमें से अभी तक महज पांच लाख 69 हजार के आसपास बच्चों की अपार आईडी बन सकी है। इसमें सबसे पीछे पसगवां ब्लाॅक है। जिले में अभी तक तीन लाख से अधिक बच्चों की अपार आईडी जनरेट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने इसको लेकर नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्यों को जल्द से जल्द अपार आईडी जनरेट करने के निर्देश जारी किए हैं। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 15 ब्लाॅकों में 4660 स्कूल पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इनमें 8,96,922 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। इनमें से अभी तक महज 5,69,745 विद्यार्थियों की ही अपार आईडी जनरेट हो सकी है। वहीं 3,23,505 विद्यार्थियों का अभी तक आईडी जनरेट नहीं हो सकी है। अभी तक 36.07 प्रतिशत बच्चों की आईडी जनरेट नहीं हो सकी है।
अपार आईडी जनरेट होने के बाद बच्चों का सारा शैक्षिक डाटा पोर्टल पर अपलोड हो जाएगा। बीएसए ने बताया कि सभी बीईओ, प्रधानाध्यापकों के अलावा डीआईओएस व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें