पलिया के त्रिकोलिया निवासी मृतक इरफान का फाइल फोटो।
गौरीफंटा/पलियाकलां। दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर रविवार शाम नेपाल से घर लौट रहे बाइक सवार पलिया के पढ़ुआ-त्रिकोलिया के ग्राम प्रधान के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई।
पलिया के पढ़ुआ-त्रिकोलिया की ग्राम प्रधान खैरूननिशां व प्रतिनिधि महबूब अली का पुत्र इरफान अली (29) नेपाल के बोराडाडी में टाइल का काम करता था। देर शाम वहीं से त्रिकोलिया लौटते समय पलिया-गौरीफंटा मार्ग पर नेपाल सीमा से कुछ दूरी पर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर संकेतक बोर्ड से टकरा गई। टकराने के बाद वह बाइक समेत गहरे गड्ढे में जा गिरे। सोमवार सुबह जब राहगीरों की नजर क्षतिग्रस्त बाइक और शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। गौरीफंटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने परिजन को सूचना दी। मृतक की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसका तीन माह का बच्चा भी था। इरफान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पलिया के त्रिकोलिया निवासी मृतक इरफान का फाइल फोटो।