फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मछली पकड़ने गए ग्रामीण की तालाब मेें डूबकर मौत

विज्ञापन
तालाब के पास मौजूद पुलिस और ग्रामीण
विज्ञापन
मैलानी। थाना क्षेत्र के कंधईपुरवा गांव के एक व्यक्ति की मछली पकड़नेे के दौरान सोमवार को तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस व अग्निशमन टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन

कंधईपुरवा गांव निवासी गंगाराम उर्फ अंगू (50) सोमवार सुबह गांव के उत्तर बिजली उपकेंद्र के पास स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। गांव के जयराम ने बताया कि पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया।
ग्रामीणों ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसआई एके तिवारी ने खुद तालाब में उतरकर और गोताखोरों की सहायता से गंगाराम की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में अग्निशमन विभाग, गोला की टीम ने रस्से में बंधे काटे की मदद से गंगाराम के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, गंगाराम घर में अकेला रहता था। उसके पिता परसादी (80) हैदराबाद क्षेत्र में पुत्री के यहां रहते थे। मछली बेचकर ही वह गुजारा करता था। वह रोजाना मछली पकड़ने उसी तालाब पर जाता था। सूचना पर थाना हैदराबाद के गांव निजामपुर निवासी भांजा धर्मेंद्र पुत्र रामविलास मौके पर पहुंचा। शव देखकर वह फफक कर रो पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें