कोठिया ग्राम प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कई महिलाओं ने तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीएम को पत्र देकर जांच कराने और उन्हें लोहिया आवास दिए जाने की मांग की है।
कोठिया निवासी लौंगा देवी, शकुंतला देवी, सुनीता, श्यामपती, तारादेवी आदि महिलाओं और कई पुरुषों ने तहसील पहुंचकर ग्राम प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम शादाब असलम को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका गांव समग्र ग्राम चयनित है दोनों मनमानी के चलते उन्हें लोहिया आवास नहीं देना चाहते हैं जबकि वह पात्र हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह रुपये लेकर पात्रता सूची में लोगों को शामिल करते हैं आवास दिए जाने के लिए करीब पांच वर्षों से उन्हें गुमराह किया जा रहा है। कहा गया है कि वे लोग आवास हीन हैं और उन्हें आवास की आवश्यकता है। जांच करा कर उनको आवास दिए जाएं।