फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रधानाध्यापिका घर भूलीं डायरी, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। फूलबेहड़ क्षेत्र के तेंदुआ विद्यालय में एक ही कक्षा में सभी बच्चों केे बैठे मिलने और प्रधानाध्यापिका के पास शिक्षक डायरी व संदर्शिका न होने पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल बुधवार को क्षेत्र के संविलियन विद्यालय ओदरहना और तेंदुआ विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं। सुबह 08:35 बजे ओदरहना विद्यालय में शिक्षिका सुषमा अवस्थी बच्चों को पढ़ाती मिली। इस दौरान डीएम ने बच्चों से पुस्तक पढ़वाकर देखी। छात्रा आफरीन के ब्लैकबोर्ड पर फूल बनाने की प्रशंसा की। कक्षा छह में शिक्षिका रुपिंदर कौर पढ़ाती मिली। वहीं तेंदुआ विद्यालय में सभी बच्चे एक ही कक्षा बैठे मिले। शिक्षिका माधुरी ने बताया कि बरसात की वजह से बच्चे कम आए है। डीएम के प्रधानाध्यापिका शीला देवी से शिक्षक डायरी व संदर्शिका मांगने पर उन्होंने डायरी घर पर भूलने की बात कही। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम ने बीएसए को क्षतिग्रस्त फर्नीचर की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीटीएफ-डीटीएफ सदस्य परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में खानापूर्ति करने के बजाय व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर ध्यान दें। डीएम ने रसोई घर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खराब गैस चूल्हे पर खाना बनता मिला। डीएम ने बच्चों को दूध देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों को देखा। रसोईये ने डीएम से समय पर मानदेय न मिलने की शिकायत की। डीएम ने गांवों का भ्रमण कर जलभराव देखकर बीडीओ को जल निकासी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अनोखे अंदाज में पढ़ाती मिली निहारिका
ओदरहना विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका निहारिका कक्षा चार में अनोखे अंदाज में पढ़ाती मिली। चंदा के गांव में, बादलों की छांव में बच्चे एक्टिविटी करते मिले। बच्चे शिक्षिका के अनोखे शिक्षण तरीके का काफी आनंद लेते दिखे। डीएम ने निहारिका के प्रयास को सराहा और अन्य शिक्षकों से भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें