गोला गोकर्णनाथ। आचार्य शंकर भारत उद्भासक मंडल के प्रमुख मार्गदर्शक एवं जगद्गुरु पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के शिष्य रामबाबू पांडे ने प्रवास के पहले दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद पुरोहितों एवं युवा समाज के साथ बैठक कर धर्मशास्त्र, सनातन परंपराओं, आचार-विचार और समाज में पुरोहितों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया।
मिल डायवर्जन मार्ग स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में हुई बैठक में नगर के विभिन्न मंदिरों के पुरोहितों ने सहभागिता की। रामबाबू पांडे ने धर्मशास्त्र, सनातन परंपराओं, आचार-विचार और समाज में पुरोहितों की भूमिका पर मार्गदर्शन देते हुए धर्मरक्षा, वैदिक परंपराओं के संरक्षण एवं संस्कार-संवर्धन के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में आचार्य शंकर भारत उद्भासक मंडल के केंद्रीय सचिव मिलिंद शुक्ल, मंडल इकाई गोला के सचिव कमल नयन शुक्ल, विक्रांत सिंह परमार, आचार्य दिवाकर पांडे, आचार्य लवकुश अवस्थी, अंशुमान शुक्ल, अनिकेत आदि मौजूद रहे।