फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा की शान रूपकली बीमार

Sat, 19 Dec 2015 07:25 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा की शान कही जाने वाली पालतू  हथिनी रूपकली बीमार है। उसके शरीर के  ऊपरी हिस्से में घाव भरने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पार्क प्रशासन फिक्र में पड़ गया है। चिकित्सक उसके इलाज में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

रूपकली बिगड़ैल जानवरों को काबू करने में भी काफी महारत रखती है। पार्क कर्मियों के मुताबिक उसने जंगल से निकल कर आबादी क्षेत्र में गए बाघों को ट्रैंकुलाइज करने में हमेशा मदद हमेशा की है क्योंकि खूंखार बाघों का उसे तनिक भी डर नहीं लगता। वह लखनऊ, हरदोई और सीतापुर में भी शिकारी जानवरों को काबू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है ।  कुछ समय से उसका स्वास्थ्य बेहतर नहीं था।
हालांकि स्थिति इतनी बुरी नहीं थी, जैसा कि अब है। मई में उसको घाव हुआ था उसका इलाज किया गया और आराम भी मिल गया, लेकिन  कुछ दिनों के बाद यह घाव फिर से हरा हो गया और अब भरने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय चिकित्सक उसके इलाज में लगे हैं लेकिन कोई भी फायदा नहीं हुआ तो फिर आइवीआरआई बरेली के विशेषज्ञों को लगाया गया।  वह परीक्षण कर उसका इलाज कर रहे हैं और ठीक होने की उम्मीद भी जता रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक यह हाथियों में होने वाली स्वभाविक बात है और घाव अपने आप भर भी जाते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें