आठ विधानसभा के 76 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
आठ विधानसभा के मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई है। राजापुर मंडी में इसके लिए चार टिनशेड में टेबिल लगाई गई हैं, जिनमें प्रत्येक टिनशेड में दो-दो विधानसभा की ईवीएम खुलेेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से रास्तों को चाक-चौबंद किया गया है।
बता दें कि आठों विधानसभा से 76 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनकी किस्मत का फैसला शनिवार को होगा। मतगणना की ड्यूटी में लगे कर्मचारी-अधिकारियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुक्रवार को दिया जाएगा। मतगणना के लिए 152 पार्टी में 456 मतगणना कर्मियों रखा गया है। प्रत्येक विधानसभा की गणना के लिए 14 टेबिल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबिल पर एक गणना सुपरवाइजर, एक गणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात किया जाएगा। एडीएम उमेश नारायण पांडेय ने बताया कि तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती होगी, जिसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती होगी।