फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चौसंधे बाबा धाम के कायाकल्प की तैयारी

Sat, 13 Jun 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चौसंधे बाबा आश्रम पर सर्वेक्षण टीम के साथ विधायक अमन गिरि। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। दरियाबाद स्थित प्रसिद्ध चौसंधे बाबा आश्रम का जल्द कायाकल्प होगा। प्रदेश सरकार ने आश्रम के सुंदरीकरण के लिए 1.28 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक अमन गिरि ने इंजीनियरों की टीम के साथ आश्रम परिसर का निरीक्षण कर सर्वेक्षण कराया। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य का ठेका लखनऊ की विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। कार्य जल्द शुरू कर निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आश्रम के ब्रह्मचारी जी बाबा ने परिसर में सरोवर निर्माण की मांग की। विधायक ने इस पर सहमति जताते हुए सरोवर बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आश्रम को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वेक्षण के दौरान अवर अभियंता सौरभ शुक्ला, सहायक अभियंता चंदन मौर्य और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें