फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पहली बार वोट डालने की तैयारी, युवाओं के भरवाए फॉर्म-6

Sun, 25 Oct 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नौरंगाबाद में एक छोटे से कमरें में बैठे आठ बीएलओ। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए शनिवार को जिलेभर के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए गए। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ ने बूथों पर मौजूद रहकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों और नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए।
विज्ञापन

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज, परिषदीय विद्यालय सलेमपुर और गुरु नानक इंटर कॉलेज में बूथों का निरीक्षण कर पंजीकरण अभियान की प्रगति देखी। उन्होंने नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराने की अपील की। इस दौरान एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चेलवा राजू आर, तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
एसडीएम पुष्पक तोमर ने पलिया मोंटेसरी स्कूल और रामलीला बालिका विद्यालय के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए रैंप, निर्बाध बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा न हो। पसगवां क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण नायब तहसीलदार सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने किया। तिकुनिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ पर भी बीएलओ मौजूद मिले।
विज्ञापन

कहीं छोटा कमरा, कहीं रास्ते में गिरा पेड़

विशेष कैंप के दौरान शहर के कई बूथों पर अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। नौरंगाबाद के सरकारी स्कूल का भवन ध्वस्त होने के कारण एक छोटे कमरे में आठ बीएलओ को बैठना पड़ा। जगह कम होने से बूथ संख्या 278 की बीएलओ सुनीता को आंगनबाड़ी केंद्र से कुर्सी-मेज लाकर बैठना पड़ा। वहीं, सदर स्कूल के बूथ तक पहुंचने के लिए लोगों को रास्ते में गिरे पेड़ को लांघकर आना-जाना पड़ा।

नौरंगाबाद में एक छोटे से कमरें में बैठे आठ बीएलओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें