छठ माता की पूजा के लिए घाटों की सफाई करते श्रमिक।
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द में छठ पूजा के तहत घाट पर समिति की ओर से साफ सफाई की गई। साथ ही गड्ढे वाली सड़कों व स्थल पर मिट्टी डलवाई गई। लोगों के सहयोग से यहां दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसकी शुरुआत 10 नवंबर से होगी और 11 नवंबर को भजन कीर्तन के साथ समाप्त होगी। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी ने छठ घाट की पटाई के लिए 10 ट्रॉली मिट्टी दी है। वहीं भाजपा विधायक रोमी साहनी ने छठ घाट पर सीढ़ी बनवाने का आश्वासन दिया है। संवाद