फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 159 साल पुरानी रामलीला की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में चल रही रामलीला और दशहरा मेले का लोगों को बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। इस बार रामलीला के कार्यक्रम 15 अक्तूबर से होने हैं, इसको लेकर तैयारियां जोरों के साथ शुरू कर दी गई हैं। कमेटी ने कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। कार्यक्रम स्थल मथुरा भवन पर भी विभिन्न किरदार निभाने वाले पात्रों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहर में हर साल होने वाली एतिहासिक रामलीला 159 वर्ष पुरानी है। इसकी शुरुआत अंग्रेज कलेक्टर मिस्टर वाकले ने कराई थी। बताया जाता है कि मिस्टर वाकले की पत्नी ने वाराणसी की तर्ज पर लखीमपुर में भी रामलीला कराने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद वाकले ने शहर के प्रतिष्ठित सेठ मथुरा प्रसाद से संपर्क साधा और रामलीला के आयोजन का प्रबंध कराया। तब से लेकर आज तक शहर का सेठ परिवार रामलीला का आयोजन कराता आ रहा है।
रामलीला कराने की जिम्मेदारी उठा रही सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट के सर्वराकार विपुल सेठ ने बताया कि 15 अक्तूबर से कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। पहले दिन मेला मैदान में गणेश पूजन एवं ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद से रामलीला का आयोजन 16 को, पुष्प वाटिका 17 को, धनुष यज्ञ 18 को, बारात परिभ्रमण एवं विवाह कार्यक्रम 19 को, वनगमन 20 को, नौका लीला सेठघाट पर 21 को, सीताहरण, खरदूषण वध 22 को, बालि सुग्रीव युद्ध 23 को, कुंभकरण व रावण वध का कार्यक्रम 24 को विजयादशमी वाले दिन आयोजित होगा। भरत मिलाप 25 को, राजतिलक का कार्यक्रम 26 को संपन्न होना है।
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र होते हैं कुंभकरण और रावण
हर साल रामलीला में कुंभकरण और रावण का किरदार निभाने वाले पात्र आकर्षण का केंद्र रहते हैं। रामबरात के दौरान शहरवासी इनके अलावा अन्य तमाम पात्रों को देखते के लिए बेताब दिखाई देते हैं। कार्यक्रम शुरू होने में भले ही कुछ दिन बाकी हों लेकिन मथुरा भवन में हलचल होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें