लखीमपुर खीरी। जिले में लंबित प्रकरणों व वादों के निस्तारण के लिए 60 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें अधिकारी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेंगे।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों, वरासत, पैमाइश नामांतरण, आपसी बंटवारा व भूमि विवादों से संबंधित आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य जगहों पर लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए अभियान चलाया जाएगा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने समस्त संबंधितों को निर्देशित किया कि सभी लम्बित प्रकरण, वादों का त्वरित निस्तारण किया जाए। संवाद