बांकेगंज में दुर्गा मूर्ति को अंतिम रूप देता कलाकार। संवाद।
बांकेगंज। कस्बा में शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा स्थल राधाकृष्ण-बांकेश्वर महादेव मंदिर में साफ-सफाई और रंग-रोगन किया जा रहा है। पूजा पंडाल में स्थापना के लिए मां दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नव युवक जन सेवा कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी ने बताया कि 37वें 10 दिवसीय दुर्गा पूजन समारोह में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन होगा। 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ समारोह का शुभारंभ होगा। 30 सितंबर को रात्रि जागरण और एक अक्तूबर को भंडारा होगा। दो अक्टूबर को मां दुर्गा मूर्ति की शोभयात्रा निकाली जाएगी। मूर्ति विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। संवाद