फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना पंजीयन ई-रिक्शा बेचने वाले डीलरों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में ई-रिक्शों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे जाम की समस्या बढ़ने लगी है। बड़ी संख्या में ई-रिक्शा बिना पंजीकरण सड़कों पर दौड़ रहे हैं। राजस्व काे भी नुकसान हो रहा है। ऐसे में बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने रणनीति बनाई है। जो डीलर बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा बेचेंगे, उनके विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। अभी चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, करीब चार हजार ई-रिक्शों का पंजीकरण हैं। जबकि दो से तीन हजार शहर में दौड़ रहे हैं। शहर व जिले के अन्य कस्बों में बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा चालक सवारियां ढो रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने ऐसे ई-रिक्शा चालकों पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान के साथ डीलरों पर भी शिकंजा कसना की तैयारी शुरू की है।
चेकिंग के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा पकड़े जाने पर सेल लेटर देखा जाएगा। ई-रिक्शा जिस डीलर के यहां से खरीदा गया होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अफसरों के अनुसार, मोहम्मदी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिना पंजीकरण ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


-
बिना पंजीकरण ई-रिक्शा बेचने वाले डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में चेतावनी जारी की जा चुकी है। जिले में जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। जिले के कई डीलर विभाग के निशाने पर हैं। पिछले दिनों मोहम्मदी में कई लोगों को चेतावनी जारी की गई थी।
विज्ञापन

-डॉ. कौशलेंद्र यादव, पीटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें