फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर परिवार वालों ने लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
प्रसूता की मौत पर लगी भीड़। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर पनाह की प्रसूता की डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल से रेफर किए जाने पर मौत हो गई। परिवार वालों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

रसूलपनाह निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नगर के एक निजी अस्पताल में अपनी 22 वर्षीय पत्नी वंदना को प्रसव पीड़ा होने पर 10 सितंबर को भर्ती कराया था, आरोप है कि जहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन के नाम पर मोटी रकम भी वसूली। फिर भी इलाज ठीक से नहीं किया, जिससे आपरेशन के बाद पुत्री का जन्म होने के बाद पत्नी की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे लखीमपुर या अन्य अस्पताल में दिखाने को कहा। आरोप है कि कुछ समय बाद ही जच्चा (महिला) की मौत हो गई। गांव पहुंचने पर जच्चा की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
धर्मेंद्र कुमार का यह भी कहना है कि प्रसव पीड़ा होने पर उसने नौ सितंबर की रात में अपनी पत्नी को सीएचसी बिजुआ में भर्ती कराया था, वहां पर स्टाफ नर्स ने बाद में आने को कहा। गांव की आशा बहू गांव ने सांठगांठ कर गोला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी से कोई भी मरीज रेफर होता है, तो उसे जिला अस्पताल भेजा जाता है। यदि आशा ने ऐसा किया है तो आशा पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डॉ अमित सिंह सीएचसी अधीक्षक बिजुआ
अभी तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर देने आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अनिल कुमार यादव कोतवाली निरीक्षक गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें