फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुल्क की खुशहाली-तरक्की की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर/ खीरी टाउन। पवित्र माह रमजान के आखिरी जुमे पर मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मस्जिदें नमाजियों से आबाद रहीं। सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

रहमत, बरकत और मगफिरत के पवित्र माह रमजान के चलते आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाती है। शुक्रवार की नमाज के लिए सुबह से ही मस्जिदों में तैयारी शुरू हो गई थी। आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज खीरी कस्बे की लगभग दो दर्जन मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। शिया समुदाय ने मीरा तालाब की कर्बला की ईदगाह में अलविदा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान नमाजियों ने मुल्क में खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। खीरी थाना प्रभारी अजीत कुमार, चौकी इंचार्ज लाल बहादुर मिश्रा कस्बे की मस्जिदों का भ्रमण करते रहे।

धौरहरा, निघासन, मितौली और गोला में भी दिखा उत्साह
धौरहरा में अलविदा की नमाज को लेकर रोजेदारों में अलग तरह का उत्साह दिखा। उलेमाओं ने पहले सदका, फितर, जकात व फजीलत को बयां किया। निघासन में भी मस्जिदों में भारी संख्या में नमाजी उमड़े। जामा मस्जिद के साथ अन्य मस्जिदों में भी नमाजियों की भीड़ रही। मितौली कस्बे की जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद एजाज, नूरी जामा मस्जिद में मौलाना इरफान उल हक व कादरी मस्जिद में हाफिज राशिद खान ने अलविदा की नमाज अदा कराई। गोला गोकर्णनाथ, अमरीनदर और ममरी में भी उत्साह के साथ नामाजियों ने नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें