फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने टरकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। एक गांव में घर में बच्चों के साथ सो रही महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्रवाई के बजाय पुलिस ने महिला को टरका दिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति दूसरे प्रदेश में एक फैक्टरी में काम करने गया है। वह घर पर अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार रात गांव का ही एक युवक शराब के नशे में घर में घुस आया और छेड़खानी की। विरोध करने पर मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। बुधवार को पीड़ित महिला ने शारदानगर थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि पुलिस ने मामला दूसरे थाना क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मौर्य ने बताया कि महिला शिकायत लेकर आई थी। प्रथम दृष्टया आरोप फर्जी लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें