फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रवीण गेल की विस्फोटक पारी से समीर इलेवन बनी चैंपियन

Fri, 19 Jun 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विजेता समीर इलेवन के कप्तान को ट्राफी देते टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक। संवाद
विज्ञापन
रमियाबेहड़। निघासन के ढखेरवा रोड स्थित खेल मैदान पर आयोजित निघासन नाइट प्रीमियर लीग (एनएनपीएल) का फाइनल मुकाबला बुधवार रात चंदन इलेवन निघासन और समीर इलेवन नानपारा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में समीर इलेवन ने छह विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रवीण गेल की विस्फोटक बल्लेबाजी और विशाल सुल्तानपुरी की धारदार गेंदबाजी जीत की मुख्य आधार रही।
विज्ञापन

फाइनल मैच का उद्घाटन समाजसेवी विकास अग्रवाल और चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नवीन अग्रवाल, पिंटू कनौजिया, रजनीश कनौजिया, निर्मल चतुर्वेदी, संतोष बाथम, रवि वर्मा, आफताब आलम, मानू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
टॉस जीतकर समीर इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदन इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 103 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम ने 38 और राजा ने 28 रन की उपयोगी पारी खेली। समीर इलेवन के गेंदबाज विशाल सुल्तानपुरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक समेत चार विकेट झटके।
विज्ञापन

104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी समीर इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पहले ही ओवर में एक विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे प्रवीण गेल ने 48 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें छह गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर समीर इलेवन ने छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।
पूरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विशाल सुल्तानपुरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी हैट्रिक और चार विकेटों ने मैच का रुख समीर इलेवन की ओर मोड़ दिया। मैच की कमेंट्री धीरू और जय ने की।
-
एचटीसी और गोला मेडिकल टीम फाइनल में पहुंची

गोला गोकर्णनाथ। नगर के स्टेडियम में गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेला गया। इसमें एचटीसी और गोला मेडिकल टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
बुधवार रात खेले गए पहले सेमीफाइनल में एचटीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रत्नेश के 43 रन की बदौलत 105 रन बनाए। जवाब में भसीन स्वीट्स क्लब की टीम हफीज 19 और सद्दाम 16 रन के सहारे 77 रन ही बना सकी। एचटीसी ने 28 रन से मैच जीत लिया।
दूसरे सेमीफाइनल में गोला मेडिकल टीम ने दानिश 20 और शमशाद 14 रन के योगदान से 93 रन बनाए। जवाब में गट्टानी क्रिकेट क्लब की टीम 72 रन पर ऑलआउट हो गई। गोला मेडिकल ने 21 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
दोनों मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रत्नेश और वासिद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कमेंट्री राजेंद्र निषाद ने की। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, केके शुक्ला, राम गुलाम पांडे, अन्नू दीक्षित, कमाल अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद

तीन टीमों ने क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया

फरधान। थाने के सामने चल रहे पहले सीजन के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में छठे दिन खेले गए आखिरी तीन लीग मुकाबलों में सीएचसी फरधान, बेहजम और कैमहरा ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
पहले मैच में बेहजम ने 10 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बनाए। अंशुमान ने 51, अपूर्व ने 25 और प्रिंस ने 35 रन बनाए। जवाब में देवरिया की टीम 75 रन पर ऑलआउट हो गई। संजय ने 32 रन बनाए। बेहजम की ओर से प्रिंस ने पांच, शिवम ने तीन तथा गुल्लू और अंशुमान ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरे मैच में सीएचसी फरधान ने चार विकेट पर 101 रन बनाए। शिबू ने छह छक्के और चार चौकों की मदद से 63, जबकि अंशुल सिंह ने 27 रन बनाए। जवाब में रेलवे फरधान की टीम नौ विकेट पर 88 रन ही बना सकी। अभिषेक ने 24 और मिलन ने 23 रन बनाए। सीएचसी फरधान की ओर से अमन पांडे और माही ने चार-चार विकेट लिए।
तीसरे मैच में कैमहरा ने छह विकेट पर 112 रन बनाए। हसन ने 10 छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। जवाब में रौतापुर की टीम पांच विकेट पर 75 रन ही बना सकी। शोभित ने 40 रन बनाए। कैमहरा की ओर से अपूर्व, हसन, नासिर और सादिक ने एक-एक विकेट लिया।
तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रिंस, शिबू और हसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विजेता समीर इलेवन के कप्तान को ट्राफी देते टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें