संपूर्णानगर में कलश यात्रा में कलश लेकर निकलतीं महिलाएं।
संपूर्णानगर। इलाके के सिंगाही खुर्द स्थित नवनिर्मित भुइयां माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई।
यात्रा मंदिर परिसर होते हुए सिंगाही खुर्द मुख्य बाजार से होकर दुर्गा मंदिर तक गई। जिसके बाद वापस मंदिर में आकर संपन्न हुई। कमेटी के अध्यक्ष होरीलाल ने बताया कि परिसर में प्रतिदिन भागवत कथा होगी। 20 जून को झांकी व शोभायात्रा निकाली जाएगी। 21 जून को मंदिर में मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मां भुइयां देवी मंदिर ट्रस्ट, श्री बालाजी सुंदर मंडल, श्री शनिदेव सेवा समिति, श्री काली माता ट्रस्ट, श्री दुर्गा सेवा समिति आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद