जेसीआई के कार्यक्रम में मौजूद विजेता
लखीमपुर खीरी। जेसीआई इंडिया के मंडल तीन का अर्धवार्षिक सम्मेलन सुहानी मिडकान शहर के एक होटल में संपन्न हुआ। इसमें लखीमपुर की टीम ने 22 पुरस्कार जीतकर प्रथम रहा।
जेसीआई अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में यूपी, बिहार, बंगाल एवं झारखंड की टीमें शामिल हुई थी। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में जेसीआई लखीमपुर की टीम 22 अवार्ड जीतकर प्रथम रहा। सम्मेलन में डॉ. राकेश माथुर, राम मोहन गुप्त, दिनेश गुप्त, तुषार गर्ग, विशाल सेठ, पूजा पुरी, कंवलजीत चावला, मंजू अग्रवाल, कविता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद