फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति ने पंचायत अधिकारी को हड़काया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अधूरे पड़े शौचालय की जानकारी लेना एक महिला ग्राम पंचायत अधिकारी को महंगा पड़ गया। प्रधानपति ने मोबाइल पर कॉल कर उन्हें काफी भला-बुरा कहा। महिला सूचक भद्दी गालियां दीं। सदर पुलिस ने आरोपी प्रधानपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोकुलपुरी निवासी दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि वह विकास खंड लखीमपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी हैं। ग्राम पंचायत गुरेला में सचिव पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की शाम शौचालयों की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई थी, जिस पर उन्होंने अपने सहायक से प्रधान को रेखा आदिम को कॉल कराई और ग्राम पंचायत में अधूरे पड़े शौचालयों के बारे में जानकारी कराई। साथ ही जल्द काम पूरा कराने को कहा। इस पर प्रधानपति धीरज भड़क गए। धीरज ने उन्हें मोबाइल पर कॉल की। उसे खूब हड़काया। महिला सूचक भद्दी गालियां दीं और जान से मार देने की धमकी दी। घटना के बाद से ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश नंदिनी भयभीत हैं। उन्होंने प्रधानपति से जान का खतरा बताया है। शुक्रवार को वह कई साथी ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ सदर कोतवाली पहुंची। उन्होंने आरोपी प्रधानपति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। साथ ही वायस रिकॉर्डिंग की सीडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। घटना से ग्राम पंचायत अधिकारियों में रोष है।
महिला ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश नंदिनी की तहरीर पर आरोपी प्रधानपति धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश नंदिनी ने उन्हें बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे खुद फोन किया था। मैंने उनसे सुबह फोन कर बात कहने को सिर्फ कहा तो वे मुझे ही उल्टा सीधा कहने लगीं, जिस पर मैंने फोन काट दिया था। वे पैसे मांग रही हैं। कहां से पैसे उन्हें दूं। करीब 10 महीना हो गया है। सिर्फ दो बार ही पंचायत में आई हैं। जो आरोप लगाए हैं। वह सभी झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज, आरोपी प्रधानपति ग्राम पंचायत खानपुर गुरेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें