फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: जुलाई में जारी होगी 14वीं किस्त, E-KYC कराने वाले किसानों को ही मिलेगा लाभ

Sat, 24 Jun 2023 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में मार्च 2023 तक कुल 4.84 लाख किसानों की ई-केवाईसी हुई थी। सम्मान निधि की 13वीं किस्त भी इन्हीं किसानों को मिली थी। जबकि 1.61 लाख किसान ई-केवाईसी न कराने के चलते वंचित रहे। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अप्रैल से जून 2023 तक 23 हजार पात्र किसान बढ़ गए हैं। योजना के तहत लाभार्थी किसानों के ई-केवाईसी का कार्य जारी है। एक लाख से अधिक किसान अभी भी लापता हैं, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। इनमें मृतक, अपात्र और बाहर रह रहे किसान शामिल हो सकते हैं। केवाईसी अभियान पूरा होने के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा। जुलाई में किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी होगी। इसका लाभ उन किसानों को नहीं मिलेगा, जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल पंजीकृत 6.45 लाख किसान आधार प्रमाणित हैं। वर्ष 2022 में सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों की ई-केवाईसी कराई है। इसमें किसानों की सूची को भूलेख से मैप कराया गया। इस अभियान में मार्च 2023 तक कुल 4.84 लाख किसानों की ई-केवाईसी हुई थी। इससे सम्मान निधि की 13वीं किस्त 4.84 लाख किसानों को मिली थी। जबकि 1.61 लाख किसान ई-केवाईसी न कराने के चलते वंचित रहे। 

ये भी पढ़ें- विवाहिता से दरिंदगी : दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर-देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन


 

विज्ञापन

तीन महीने में 23 हजार किसानों ने कराई ई-केवाईसी

तीन महीने के दौरान करीब 23 हजार और किसानों ने ई-केवाईसी करा ली है। इससे पात्र किसानों की संख्या 4.84 लाख से बढ़कर 5.07 लाख हो गई है। इसके बावजूद आधार प्रमाणित किसानों की संख्या के मुकाबले 1.38 लाख किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी है। ई-केवाईसी करा चुके किसानों को ही किसान सम्मान निधि की किस्त मिलेगी।

इन किसानों को ही मिलेगी 14वीं किस्त

उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि जुलाई में सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी होनी है। इससे पहले ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को किस्त मिल पाएगी। उप कृषि निदेशक ने बताया कि शेष बचे किसानों में हजारों किसान मृतक मिले हैं। जबकि कुछ किसान अपात्र हो गए हैं, तो कुछ किसान जिले से बाहर रह रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें