फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हर एक घंटे में गुल हुई बिजली, उपभोक्ताओं ने जागकर काटी रात

विज्ञापन
हिदायत नगर चौराहे पर मोबाइल ट्राॅली ट्रांसफॉर्मर लगाते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के कई मोहल्लों में सोमवार रात बिजली ने उपभोक्ताओं को खूब परेशान किया। हर एक घंटे में कटौती होने से लोगों की नींद खराब हो गई। वे रात भर जागते रहे। यही हाल मंगलवार को भी देखने को मिला। सुबह से लेकर शाम तक कटौती का खेल जारी रहा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला। हिदायत नगर चौराहे पर लगा ट्रांसफॉर्मर में सोमवार की शाम आग लग गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई, जो कई घंटों तक रही है। उस दौरान नए ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था न होने से उस क्षेत्र की आपूर्ति को दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से जोड़ा गया। लोड काफी अधिक बढ़ने से सोमवार रात ठीक से आपूर्ति नहीं मिल सकी।
मोहल्ला हिदायतनगर, प्यारेपुर, सुआगाड़ा आदि मोहल्लों के उपभोक्ता रात भर परेशान रहे। अगले दिन सोमवार दोपहर बाद मोबाइल ट्राॅली ट्रांसफॉर्मर को जोड़ा गया। यही हाल बहादुरनगर क्षेत्र में देखने को मिला। सोमवार रात करीब 10 बजे आपूर्ति बाधित हो गई थी, जो तीन बजे के बाद आ सकी। इसी तरह राजापुर, शांति नगर, सरना पुरम, कृष्णा टॉकीज के पीछे, शास्त्री नगर लक्ष्मण गेट, शास्त्री नगर में डॉक्टर एसपी वर्मा के सामने, मोहल्ला संकटा देवी, शांति बैट्री वाली गली, अर्जुनपुरवा, निर्मलनगर आदि लगभग पूरे शहर में बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को रात भर परेशान किया। यही हाल मंगलवार को दिन का रहा। दिन में भी कई बार कटौती होने से उपभोक्ता परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें