कस्बे के बिजली उपभोक्ताओं ने बाजार परिसर में शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। यहां पर महीनों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। लो वोल्टेज में सुधार के लिए कस्बे के उपभोक्ता बिजली विभाग से पिछले कई महीनों से मांग कर रहे थे, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। आखिर में आजिज होकर कस्बे के लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि रमजान शुरू हो गए हैं, यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कस्बे के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर शहबाज बेग, उस्मान मास्टर, रजनीश रस्तोगी, मो.उमर खां, हारून खां, उमाशंकर रस्तोगी, नेमपाल शर्मा, रफीक खां, इस्तियाक खां सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इधर कस्बे में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर महीनों से फुंका पड़ा है। इसको बदलवाने की मांग बसंत शर्मा, शिवराज, ठाकुर शर्मा, रामसरन गुप्ता, राजेंद्र रस्तोगी सहित तमाम लोगों ने की।