फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच मोहल्लों में सात घंटे बिजली गुल, उपभोक्ता बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत बंच लाइन बदलने के काम के चलते शुक्रवार को चूना भट्ठी, पवन गर्ग अस्पताल के पास, गोटैय्याबाग, नौरंगाबाद, आरआर स्टील के पास और लंबा सरदार में सात घंटे बिजली गुल रही। बिजली न मिलने से उपभोक्ता बेहाल हो गए।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने रीवैंप योजना के तहत मोहल्लावार कटौती का रोस्टर जारी किया है। शुक्रवार को रोस्टर के पहले दिन पांच मोहल्लों में सुबह 10 से 5:30 बजे तक कटौती की गई। बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को गर्मी की मार झेलनी पड़ी। साथ ही घरों का पानी खत्म हो गया। इससे लोगों को दोहरी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी उपभोक्ताओं को कटौती के बारे में जानकारी नहीं थी, जिस वजह से उन्होंने पहले से पानी नहीं भरा। संवाद

आज इन मोहल्लों में नहीं आएगी बिजली
रोस्टर के मुताबिक आज ब्रिज भवन के पास, शिवपुरी काॅलोनी, सब्जी मंडी के पास, नहर भंसरिया, रघुनाथ अस्पताल के पास और साड़ी हाउस के पास सुबह 10 से शाम पांच बजे बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें