फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेठ घाट मार्ग बदहाल... 20 हजार लोग झेल रहे दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेला मैदान से निर्मलनगर, अर्जुननगर होकर सेठ घाट जाने वाले मार्ग की हालत बदहाल है। इस सड़क पर पूरे साल पानी भरा रहता है। मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। सड़क की हालत जर्जर होने से 20 हजार की आबादी आवागमन में दिक्कतें झेलने को मजबूर है। यहां अक्सर हादसे हो जाते हैं।
सेठघाट सड़क के निर्माण के बाद से ही जिम्मेदारों ने इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। निर्मल आश्रम गुरुद्वारा के पास सड़क सबसे ज्यादा जर्जर है। यहां पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। मोहल्ले वालों और सेठ घाट पर पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इसके बावजूद पालिका के जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

-
छठ पूजा के दौरान होती है सड़क की मरम्मत
छठ पूजा पर सेठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। शहर और आसपास के कस्बों से लोग यहां आते हैं। इसी दौरान नगरपालिका को सड़क की याद आती है। उस समय गड्ढे भरवा दिए जाते हैं, जिनका कुछ समय बाद फिर वहीं हाल हो जाता है।

-
बोले लोग- नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान

नगरपालिका को सिर्फ छठ पूजा के समय सड़क का ध्यान आता है। ईंट-भट्ठे से राबिश और मिट्टी मंगाकर गड्ढों को भर दिया जाता है। कुछ दिन बाद सड़क फिर वैसी ही हो जाती है।
- रामसिंह


सड़क में जगह-जगह गड्ढे और पानी भरा होने से निकलने में काफी दिक्कतें होती हैं। रोजाना कोई न कोई गिरकर घायल हो जाता है। नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही।
- आशीष गुप्ता


करीब 10 वर्ष पहले सड़क का निर्माण हुआ था, तब से इसकी मरम्मत तक नहीं कराई गई। सड़क पर कुछ जगहों पर पूरे साल पानी भरा रहता है। मोहल्लेवालों की समस्या से किसी को मतलब नहीं है।
विज्ञापन

-सोनू बाजपेयी


रास्ता इतना खराब है कि आए दिन ई-रिक्शा पलट जाता है। स्कूटी निकालने में भी काफी दिक्कत होती है। सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
- राहुल


आधी सड़क नगरपालिका और आधी ग्राम पंचायत में आती है। सीमा विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। इस वजह से काम रुका है। सीमा विस्तार हो जाने पर नगरपालिका पूरी सड़क बनवाएगी, नहीं तो आधी सड़क की मरम्मत जल्द करा दी जाएगी।
- डॉ. इरा श्रीवास्तव, नगरपालिका अध्यक्ष लखीमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें