फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में करंट से पांच सुअर मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सिनेमा रोड स्थित त्रिलोकी मार्ग तिराहे के निकट नाले में बिजली का तार गिरने से पांच सुअरों की मौत हो गई। सुअर मालिक ने एसडीओ से मुआवजे की मांग की। ऊंची बूट वार्ड नंबर तीन निवासी नरेश ने बताया कि सुबह वह अपने सुअरों को बांड़े में लेकर जा रहा था। वह गिरी मार्ग के तिराहे पर रखे ट्रांसफॉर्मर के किनारे नाले में घुस गए। उसमें बिजली का तार टूटा पड़ा था। करंट लगने से पांचों सुअरों की मौत हो गई। सूचना पावर कॉरपोरेशन को दी गई। एसडीओ विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विद्युत कर्मियों को मौके पर भेजकर तार ठीक कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें