फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसमिशन लाइन का तार टूटा, गोशाला कर्मी बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। ट्रांसमिशन लाइन का कंडक्टर टूटने से जिले के कई सब स्टेशनों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मुकुंदा गांव स्थित गोशाला के पास टूटी इस पारेषण लाइन से गोशाला कर्मी और मवेशी भी बाल-बाल बच गए। बुधवार को बिजली अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। सामान उपलब्ध न होने से अभी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मकसोहा ग्राम पंचायत के मुकुंदा गांव से होकर सीतापुर-निघासन ट्रांसमिशन लाइन निकली है। मंगलवार रात गांव स्थित गोशाला के ऊपर से गुजरी ट्रांसमिशन की दो लाख बीस हजार केवीए का अचानक तेज धमाके के साथ कंडक्टर टूट कर जमीन पर गिर गया। बताते हैं जिस वक्त लाइन जमीन पर गिरी उस वक्त गोशाला कर्मी मवेशियों को चारागाह से बैरिकेडिंग की ओर हांक रहे थे। हादसे में पशु और उनके पालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर बुधवार सुबह जेई अजय हंस और टावरों की देखरेख का जिम्मा संभाल रही एक कंपनी के सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर टीम ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। लाइन टूटने से निघासन समेत पलिया, धौरहरा व गोला उपकेंद्र से जुड़ी सप्लाई में अचानक कमी हो गई। विद्युत केंद्र निघासन में सीतापुर के अलावा शाहजहांपुर से भी 220 केवीए की पारेषण लाइन जुड़ी है। सीतापुर की लाइन ब्रेक होने से फिलहाल सारा भार शाहजहांपुर लाइन पर आ गया है। जेई अजय ने बताया सीतापुर से संबद्ध 220 की पारेषण लाइन ब्रेक हो गई है। बरसात में अक्सर दिक्कत आ जाती है। यहां सामान उपलब्ध नहीं है। शाहजहांपुर से गैंग आ रहा है। शाम तक लाइन को चालू कर दिया जाएगा। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन में कई जगह ज्वाइंट हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें