लखीमपुर खीरी। शहर की मुख्य सड़कों पर गड्ढों की भरमार से लोग हिचकोले खा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान डिवाइडर के सुंदरीकरण पर केंद्रित है। वर्तमान में खीरी मार्ग पर बने डिवाइडर को आकर्षक बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है।
डिवाइडर पर पहले लाइटें लगाई गईं, फिर वेलकम लाइट लोगो और अब लोहे का जाल लगाने का काम चल रहा है। इसके विपरीत रोडवेज बस स्टेशन रोड, कचहरी मार्ग और जीजीआईसी स्कूल के सामने की सड़कों की हालत सबसे दयनीय है। इन सड़कों पर गड्ढे इतने बड़े-बड़े हैं कि स्थानीय लोग मजाक में कहते हैं कि यहां सड़कों पर गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़कें हैं। बारिश में ये गड्ढे पानी से लबालब हो जाते हैं। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-
डिवाइडर को सजाने से पहले सड़कों की मरम्मत जरूरी है। गड्ढों की वजह से रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। बहुत दिन से इन सड़कों की यह हालत है। अगर नहीं बन सकती हैं तो मरम्मत ही हो जाए।
- प्रदीप जायसवाल
-
सुंदरीकरण अच्छी बात है, लेकिन पहले बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त की जाएं। प्रशासन सड़कों की मरम्मत को भी प्राथमिकता दे, ताकि आवागमन सुगम हो और शहर की खूबसूरती के साथ सुविधा भी बढ़े।
- काजी जावेद
-
सड़कों की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। तीन सड़कें एक साथ बनेगीं। बरसात शुरू हो गई है। इसलिए काम को आगे बढ़ाया गया है, क्योंकि डामरीकरण का काम बारिश में नहीं हो पाता। बारिश के बाद एक-एक कर सभी सड़कें नई बनेंगीं।
- डॉ. इरा श्रीवास्तव, पालिका अध्यक्ष, लखीमपुर
प्रदीप जायसवाल- फोटो : कमल सिंह की फाइल फोटो।
प्रदीप जायसवाल- फोटो : कमल सिंह की फाइल फोटो।
प्रदीप जायसवाल- फोटो : कमल सिंह की फाइल फोटो।
प्रदीप जायसवाल- फोटो : कमल सिंह की फाइल फोटो।