फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 800 रुपये प्रति क्विंटल छूट पर मिलेगा आलू का बीज

Sat, 25 Oct 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों को 800 रुपये प्रति क्विंटल छूट पर बीज वितरण किया जाएगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को खसरा-खतौनी साथ लेकर उद्यान विभाग कार्यालय जाना होगा।
विज्ञापन

किसानों को वितरण के लिए विभाग को 100 क्विंटल बीज मिला है। जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि किसानों के वितरण के लिए तीन प्रजाति कुफ़री बहार, कुफ़री चिप्सोना और कुफ़री ख्याति प्रजाति का बीज मिला है।
आलू बीज का रेट 3715 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसमें किसानों को 800 प्रति क्विंटल की छूट दी जाएगी। इच्छुक किसान अपना खसरा खतौनी लेकर जिला उद्यान विभाग से बीज प्राप्त कर सकते हैं। पिछले साल भी 100 क्विंटल ही बीज वितरण के लिए आया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें