फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों को भगाने के लिए लंगूर के पोस्टर लगाए

विज्ञापन
गोला के एक बारातघर में लगे लंगूर के चित्र।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब तो लोग बंदरों को भगाने के लिए लंगूर के पोस्टर का सहारा लेने लगे हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर रोड स्थित एक आलीशान मैरिज लॉन में साज सज्जा के साजो सामान के साथ दीवारों, पार्किंग सहित कई स्थानों पर लंगूर के आक्रामक मुद्रा में बड़े-बड़े चित्र लगे दिखे। मैरिज लॉन मालिक विजय माहेश्वरी ने बताया कि बंदरों से आजिज आ गए हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन रेलवे स्टेशन पर लगे लंगूर के चित्रों को देखकर यह तरीका अपनाने का विचार आया। उसी से प्रेरित होकर मैरिज लाइन में लंगूर के पोस्टर लगा दिए हैं। लंगूर के चित्र लगने के बाद बंदरों के उत्पात में कमी दिख रही है। बिना बंदरों को नुकसान पहुंचाए यह लंगूर के चित्र लगाने का उपाय बेहतर प्रतीत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें