फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सॉफ्टवेयर में अपडेशन के कारण डाक सेवाएं प्रभावित

Mon, 04 Aug 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर एवं ग्रामीण अंचलों के डाकघरों में सोमवार को भी काम ठप रहा, जबकि उप डाकघर गोला के काउंटरों पर तीन अगस्त तक आईटी 2.0 टेक्नोलॉजी लागू होने के कारण डाक सेवाएं बंद होने की सूचना चस्पा की गई थीं।
विज्ञापन

नौ अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। दूरस्थ स्थानों की बहने अपने भाइयों को डाक से राखियां भेजती हैं। शनिवार को भी काफी लोग डाकघर पहुंचे थे। उन्हें बताया गया कि नया सॉफ्टवेयर अपलोड हो रहा है। चार अगस्त को काम शुरू हो जाएगा। यही सूचना सोमवार को भी डाकघर काउंटर पर चस्पा रही, किंतु काम शुरू नहीं हुआ। इस कारण भाइयों को रक्षाबंधन की राखियां भेजने वाली बहनों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी गईं। रजिस्ट्री, मनीऑर्डर और जमा योजनाओं का काम ठप होने से डाकघर का लेनदेन प्रभावित हुआ और उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर मुकेश यादव ने बताया कि नया सॉफ्टवेयर है। सीखने में कुछ वक्त लगेगा, तभी काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें