फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : हैंगिंग से हुई थी किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाल बोले, परिजन देंगे तहरीर तो दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

- दुराचार के बाद किशोरी की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। शहर के एक मोहल्ले में किशोरी का घर में फंदे से लटकता शव मिलने के मामले में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। उधर, परिवार के आरोपों पर पुलिस का कहना है कि परिजन तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी का उसी के घर में शव लटकता पाया गया था। परिजनों का आरोप था कि दो युवकों ने लड़की के साथ दुराचार किया था, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों युवकों ने दुराचार का वीडियो भी बनाया था, इस बात को लेकर किशोरी परेशान थी। परिजनों का कहना था कि पुलिस में शिकायत हो जाने केे बाद से दोनों युवक रंजिश मानने लगे थे और मौका पाकर किशोरी की हत्या करते हुए शव को पंखे से लटका कर घटना को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया है। किशोरी की मां का कहना था कि जब वह काम से घर पहुंची तो किशोरी को फंदे पर लटकता देखा था।
विज्ञापन

इधर पूरे मामले में सदर कोतवाली प्रभारी चन्द्रशेखर ने बताया कि किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आयी है। मृतक के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है यदि परिजन तहरीर देंगे तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें