लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर हर कोई चिंतित है। इस बार कोरोना की दूसरी लहर हर उम्र के लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इसके बावजूद जिस तरह से लोग कोरोना को मात देकर लौट रहे हैं। इससे जल्द ही कोरोना से जंग जीतने की आस दिख रही है।
कोरोना को हराकर ड्यूटी पर लौटे जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट अखिलेश शर्मा बताते हैं कि कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि लड़ने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच, जिससे कोरोना को आसानी से हराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर होम आइसोलेट हो गए। चुनाव ड्यूटी करके आया बेटा भी संक्रमित हो गया। कंट्रोल रूप से दवा मिल गई। होम आइसोलेट नियमों का ईमानदारी से पालन, व्यायाम और खान पान पर ध्यान देकर कोरोना महामारी के चंगुल से मुक्ति पाई। अखिलेश शर्मा बताते हैं कि खुद की सोच को पॉजिटिव रखेंगे तो कोरोना जरूर निगेटिव हो जाएगा। सकारात्मक सोच और होम आइसोलेट नियमों का पालन करते हुए कोविड-19 बीमारी के चंगुल से मुक्ति पाई है।