फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की प्राथमिकता में गरीब, किसान और युवा : नितिन

Fri, 12 Jun 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर मीडिया संवाद कार्यक्रम में जानकारी देते प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों का सशक्तीकरण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य करते हुए सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता मिली है, जबकि डिजिटल इंडिया अभियान से भारत अग्रणी डिजिटल देशों में शामिल हुआ है। महिलाओं, युवाओं और गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं।
नितिन अग्रवाल ने कहा कि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सड़कों, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है।
उन्होंने लखीमपुर से बरेली और दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलवाने का आग्रह रेल मंत्री से करने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश सिंह, मनोज वर्मा, आशू मिश्रा, नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, शरद मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें