जिले के पांच ब्लाकों में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी के रिक्त पदों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए लखीमपुर और रमियाबेहड़ ब्लाक में दो-दो, मितौली, बेहजम और ईसानगर में एक-एक टेबल लगाई गई है। बता दें कि रमियाबेहड़ में प्रधान और अन्य जगहों पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रविवार को वोट डाले गए थे। कर्मचारियों को मतगणना का कार्य निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित थानों की पुलिस भी लगाई गई है।