फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना काट दी 500 घरों की बिजली

Mon, 22 Feb 2016 06:45 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ शहर में बिजली की कटौती से लोग पहले से ही परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग भी बिना लोगों को सूचना दिए स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती कर रहा है। सोमवार को गढ़ी उपकेंद्र से जुड़े चार नंबर फीडर की बिजली काटे जाने से करीब पांच सौ से अधिक घरों को बिजली नहीं मिली। इसकी वजह से लोगों को बिजली के साथ-साथ पानी के लिए भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि नए रोस्टर में सुबह साढ़े आठ बजे बिजली कटौती का शेड्यूल तय किया गया है, लेकिन सोमवार की सुबह शेड्यूल के विपरीत आधा घंटे पहले यानि आठ बजे ही रोस्टर लागू कर दिया गया। इधर बिजली विभाग ने 10 बजे से ही बिजली लाइन बदलवाने का काम शुरू कर दिया गया, जो शाम चार बजे तक चलता रहा। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती किए जाने से सरनापुरम, शांतिनगर, गोकुलपुरी, गढ़ी रोड पर रहने वाले सैकड़ों परिवारों की न तो बिजली मिली और न ही पानी। इस बाबत जेई मनोज पुष्कर का कहना था कि हाईटेंशन लाइन बदलने के  लिए बिजली कटौती की गई थी। अब लाइन बदलने से पूर्व लोगों को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें