फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव को लेकर सहकारिता मंत्री ने की बैठक

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को एमएलसी चुनाव को लेकर सांसद, विधायक, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जिस तरह जिले में भाजपा का परचम कायम है वह आगे भी कायम रहेगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने चुनाव को लेकर सांसद, विधायकों की जिम्मेेदारी तय करते हुए हर बूथ जीतने के निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री ने कहा कि 25 और 29 नवंबर को हर मतदान केंद्र पर स्नातक मतदाताओं का सम्मेलन किए जाने की जानकारी दी। बैठक में सांसद अजय मिश्रा टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, लोकेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ सिंह सहित नरेंद्र सिंह, विजय शुक्ला रिंकू, रितुराज बाजपेई, रामजी दीक्षित, विपनेश कटियार, अभिषेक सिंह सोमू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें