फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का मूल आधार हैं ग्राम पंचायत

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर बैठक में बोलते प्रदेश संयोजक विजय बहादुर पाठक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को पंचायत चुनाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा। इसमें प्रदेश संयोजक एवं उपाध्यक्ष ने वार्ड संयोजकों को पंचायत चुनाव में पार्टी का चुनाव लड़ाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की दम पर ही भाजपा की केंद्र और प्रदेश में सरकार है। कार्यकर्ताओं की बदौलत पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा।
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक पंचायत चुनाव विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पंचायतें ही लोकतंत्र का मूल आधार हैं। साथ राजनीतिक दल की शक्ति का आधार पंचायत चुनाव ही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करना है। भाजपा की गांव में सरकार बनाने के लिए सभी का प्रयास जरूरी है। उन्होंने वार्ड संयोजकों को पंचायत चुनाव को लेकर तकनीकी जानकारी दी। जिला संयोजक विनोद मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया। खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा की महात्मा गांधी का मानना था कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। भाजपा इसी के अनुरूप कार्य कर रही है। मनोज वर्मा, विजय शुक्ला रिंकू, रमेश चंद्र मिश्रा, विनोद लोधी, रचना शुक्ला, विनोद वर्मा, नंद किशोर अवस्थी, ज्ञान बाजपेई आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें