फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस रसोई चलाकर जरूरतमंदों को कराएगी भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस 70 दिनों से जरूरतमंदों और प्रवासी मजदूरों की सेवा में लगी है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया। प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस छह जून से 12 जून तक सेवा सत्याग्रह चलेगा। कांग्रेस जिला कार्यालय पर महा रसोई स्थापित कर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस भवन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी। 20 मई से अजय कुमार लल्लू जिला कारागार में है। उनका सिर्फ इतना सा दोष है कि वे देश निर्माता गरीब मजदूरों की मदद करना चाहते थे। गरीब मजदूर विरोधी योगी सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। सेवा सत्याग्रह में कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में महा रसोई संचालित करेगी। लखीमपुर कांग्रेस भवन पर छह जून यानी शनिवार को रसोई का शुभारंभ किया जाएगा। यह रसोई 12 जून तक चलेगी। रसोई में जरूरतमंदों को सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए भोजन का वितरण किया जाएगा। पार्टी का हर कार्यकर्ता अजय कुमार लल्लू के साथ है। जेल की सलाखें और फर्जी दर्ज कराए जा रहे मामले कांग्रेस के सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे। प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों को प्रदेश से बाहर मदद की गई। डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस सेवा सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगेंगे। इस दौरान संजय गोस्वामी, केके मिश्रा कोमल सिंह, पंकज शुक्ला, रवि गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें