फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधान पदों के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन फरवरी को डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पंचायत उपचुनाव के लिए हुए नामांकन में मंगलवार को नाम वापसी के दिन प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया है। इससे प्रधान पद की दो रिक्त सीटों पर कुल नौ प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

धौरहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत घुरघुट्टा बुजुर्ग सीट पर छह नामांकन हुए थे, जिसमें एक नाम वापसी से पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह ईसानगर की सुजावलपुर सीट पर चार नामांकन हुए थे, जिसमें किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया है। बीडीसी के रिक्त तीन पदों में से सिर्फ पसगवां की गनेशापुर मुल्लापुर वार्ड 33 से एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन होना तय है, जबकि रमियाबेहड़ की सेमरी तृतीय वार्ड 69 और लखीमपुर के सलेमपुर द्वितीय वार्ड 121 पर कोई नामांकन न होने से सीट रिक्त हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दो फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी और तीन फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें