फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय के उद्घाटन पर खिंची तलवारें, अखिलेश ने भी किया ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले सपा नेताओं द्वारा कृषि महाविद्यालय के उद्घाटन का मामला तूल पकड़ रहा है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को पांच सपाइयों को नामजद करते हुए आठ-दस अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सरकार की छवि खराब करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करके इस मामले को गरमा दिया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है -मान्यवर पहले नाम बदल रहे थे, अब तो अंक बदल रहे हैं, इससे अच्छा अपने झूठ का योगा बदलें।
विज्ञापन

जमुनाबाद में बने कृषि महाविद्यालय के कैंपस का 14 नबंवर को मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया था। इससे पहले काफी पुलिस बल की मौजूदगी में ही 13 नवंबर को फीता काटकर सपाइयों ने उद्घाटन कर दिया था। उनका कहना था कि यह सपा कार्यकाल में मंजूर हुआ और अब इसका श्रेय भाजपा सरकार ले रही है। सपाइयों के हाथों फीता काटने की भनक लगने पर पुलिस की इस लापरवाही की शिकायत भाजपा के नेताओं ने प्रदेश हाईकमान तक की। मामला गरमाया तो शुक्रवार को गोला कोतवाली निरीक्षक डीपी तिवारी ने इस मामले में सपा के सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला, पंकज श्रीवास्तव, आकाश वर्मा, नरेंद्र वर्मा, अमन यादव, शोएब अंसारी और आठ दस अज्ञात के खिलाफ विधि विरुद्व जमावड़ा कर कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद फार्म पर पहुंचकर सरकार की छवि धूमिल करने, पुलिस के कार्य में बाधा डालने, राजकीय कार्य के विपरीत कार्य करने, माहौल खराब करने की कोशिश के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष और उत्तेजना फैलाने का कार्य करने के आरोप में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें