फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले पर विकास की कृपा बरसा गए महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि महाविद्यालय का लोकार्पण करने आए योगी आदित्यनाथ ने जिले को एक नहीं बल्कि तीन सौगातें दीं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र, मेडिकल कॉलेज की घोषणा के साथ ही वन टांगिया गांव वर्मा नगर, महमदपुर और पल्हनापुर गांव को राजस्व गांव बनाने के डीएम को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के 25 मिनट के भाषण में गांव, किसान और नौजवान प्राथमिकता पर रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पहली ही कैबिनेट में छोटे किसानों का एक लाख रुपये का ऋण माफ करने का निर्णय लिया गया। विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों को कभी भी अपने एजेंडे में शामिल नहीं किया और न ही इनके खुशहाली के लिए योजना बनाई। मगर, केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की खुशहाली के लिए प्रयास किया। आज उसी का परिणाम हैं कि किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड, किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रों पर अनुदान दिए जाने की शुरूआत हुई। सीएम योगी ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। मिल मालिकों से किसानों की एक-एक पाई दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा प्रदेश की कमान संभालते ही जब जानकारी की तो मालूम हुआ कि पिछले साल से किसानों का भुगतान बकाया है। मगर, वर्तमान में भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने क्रय केंद्रों पर किसानों को हो रही दिक्कतों पर अधिकारियों को सुधार करने की चेतावनी देते हुए 72 घंटे में आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान कराने के निर्देश दिए। कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सूबे के उपजाऊ जनपदों में से खीरी जिला एक है। जिले के दो लाख किसानों के एक-एक लाख रुपये तक के ऋण माफ हुए।
उन्होंने कहा कि एक बार पहले आया था तब सिर्फ यहां पर एक कमरा बना था। मगर, महाराज जी के प्रयासों से निर्माण को गति मिली। इससे कम समय में ही महाविद्यालय का निर्माण पूरा हुआ। गोवंशों से किसानो को दिक्कत न हो इसलिए गोआश्रय स्थल खुलवाए। पशुओं की नस्लों में सुधार के लिए काम हो रहा है। 75 हजार करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान कराया गया। किसानों की उन्नति के लिए 40 प्रतिशत अनुदान पर ट्रैक्टर और 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र दिलाए जा रहे हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए योगी और मोदी सरकार निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि आज का दिन जिले के सौभाग्य का दिन है। कृषि महाविद्यालय बनने से गोला नगर को ही नहीं बल्कि जिले के विकास को गति मिलेगी। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि योगी और मोदी सरकार में जिला करीब 90 प्रतिशत बाढ़मुक्त हो चुका है। गोला विधायक अरविंद गिरि ने गोला नगर एवं विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 12 सूत्री मांग पत्र सीएम को सौंपा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविधालय कानपुर के कुलपति सुशील शोलेमन, सांसद अजय मिश्रा व रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष-विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह आदि मौजूद रहे।
गोला नगरवासियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
गोला नगरवासियों को उम्मीद की थी कि मुख्यमंत्री गोला नगर को पर्यटन स्थल बनाए जाने की घोषण करेंगे। मगर, इसकी घोषणा न होने से नगरवासियों में मायूसी छा गई। हालांकि उन्होंने गोला में स्थित भगवान भोले नाथ के मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि शिवमंदिर के कारण गोला को ही नहीं जिले को देशभर में पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल देश के सनातन धर्म की पहचान कराता है। पर्यटन का विकास होना चाहिए। इस पर लोगों को उम्मीद हुई कि अब सीएम योगी गोला को पर्यटन नगरी बनाने की घोषणा करेंगे। मगर, उन्होंने ऐसा न करके वन टांगिया गांवों को राजस्व गांव बनाने के लिए डीएम को निर्देश दिए। इसके बाद में पर्यटन के बारे में कोई बात नहीं की। इससे गोला नगरवासी मायूस होकर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें