फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने वालों के खिलाफ पुलिस चलाएगी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी कर लोग सड़कों और बाजारों में पहुंच रहे हैं। तमाम लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। पुलिस अभियान चलाकर मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। वहीं मंगलवार को बाजार में भारी भीड़ रही। संकटा देवी चौराहा पर वाहनों से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है। पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी लोग बिना मास्क के घरों से बाहर निकल रहे हैं। मंगलवार को खपरैल बाजार, गुड़मंडी, संकटा देवी रोड, किराना बाजार आदि में भारी भीड़ थी। तमाम लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। उनके बीच मेें सामाजिक दूरी भी नहीं दिखी। सड़कों पर भी भारी भीड़ रही। संकटा देवी पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। यही हाल अस्पताल और जेल गेट रोड का था। सड़कों के दोनों किनारे खड़े वाहनों से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। सीओ सिटी विजय आनंद ने बताया कि सड़कों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें