फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होटल में मिली युवती की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Fri, 29 May 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखनऊ के एक होटल में मृत मिली युवती का शव शुक्रवार को उसके गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लखनऊ रवाना हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवागंज स्थित ग्राम सिंगारपुर निवासी गुंजन मिश्रा (22) पुत्री पंकज मिश्रा घर से लापता हो गई थी। पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई संदीप ने 25 मई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहन को जबरन घर से ले जाने की सूचना दी थी। गुंजन एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
लापता युवती का शव लखनऊ स्थित होटल मिलन के एक कमरे से मिला था। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों की तलाश शुरू की। युवती के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर परिजन लखनऊ पहुंच गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत के मामले में साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस की दो टीमें लखनऊ भेजी गई हैं। जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें