फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों की सुरक्षा को गठित होगी पर्यटन पुलिस

Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
टीएन अवस्थी/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
dudhwa - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व और गोला गोकर्णनाथ में खुलेगी चौकी
विज्ञापन

शासन के आदेश पर एसपी ने पीएचक्यू को भेजा प्रस्ताव
पर्यटन के विकास और देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्दी ही दुधवा टाइगर रिजर्व और गोला गोकर्णनाथ समेत प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्यटन पुलिस चौकी स्थापित होगी। शासन के आदेश पर खीरी जिले के दोनों प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बनने वाली पर्यटन पुलिस चौकियों में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या का प्रस्ताव एसपी ने पुलिस हेड क्वाटर इलाहाबाद भेजा है। 
मालूम हो कि प्रदेश के इकलौते दुधवा टाइगर रिजर्व में माह नवंबर से जून तक हजारों की संख्या में देशी विदेशी पर्यटक आते हैं। पर्यटन स्थल जंगल होने के कारण इनकी सुरक्षा भी प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती है। इसी तरह उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में वर्ष भर देश-विदेश से तीर्थ यात्रियों और सैलानियों का आना जाना रहता है। दूर-दूर से आने वाले कांवड़िये यहां प्राचीन शिवलिंग का जलाभिषेेक करते हैं। कांवड़ियों के साथ गोला आने के रास्ते में अक्सर विवाद भी होते हैं। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई खास इंतजाम नहीं थे। अब इन सैलानियों की सुरक्षा के प्रति सरकार अब संवेदनशील हुई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो इसके लिए कोई अलग से भर्ती नहीं होगी, बल्कि महकमा ट्रैफिक पुलिस की तरह से सिविल पुलिस से पर्यटन पुलिस में तैनाती करेगी। इसके लिए शासन ने दुधवा टाइगर रिजर्व और गोला गोकर्णनाथ में पर्यटन पुलिस चौकी खोले जाने के लिए प्रस्ताव एसपी से मांगा था। एसपी ने सीओ गोला और पलिया से तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों का आंकलन कर सूची भेजने के निर्देश दिए थे। सीओ गोला और पलिया ने एसपी को सूची उपलब्ध करा दी है। एसपी ने उपलब्ध कराई गई संख्या समेत प्रस्ताव आईजी लखनऊ के माध्यम के पुलिस हेडक्वार्टर इलाहाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन


गोला में प्रस्तावित पुलिसकर्मियों की संख्या 
क्रम.सं         पद                      संख्या 
1.           निरीक्षक                       06
2.          उपनिरीक्षक                    30
3.         महिला उपनिरीक्षक            06
4.         महिला मुख्य आरक्षी         12
5.             आरक्षी                       180
6.              महिला आरक्षी                72
7.              होमगार्ड                      135

दुधवा टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित पुलिसकर्मियों की संख्या 
क्रम.सं               पद                        संख्या 
1.              उपनिरीक्षक                      03
2.             मुख्य आरक्षी                     03
3.                आरक्षी                          18
4.              महिला आरक्षी                    06

सैलानियों ही नहीं पर्यटन स्थलों की सुरक्षा का दायित्व 
पर्यटन पुलिस न केवल सैलानियों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार होगी, बल्कि पर्यटन स्थलों की सुरक्षा का भी दायित्व निभाएगी। पर्यटन स्थल जैसे गोला मंदिर की सुरक्षा, दुधवा के वन्य जीवों और जंगलों की सुरक्षा भी करेंगी। इससे शिकार और जंगल कटान पर भी अंकुश लग सकेगा। 
विज्ञापन


पीएचक्यू ने पर्यटन पुलिस चौकी के लिए तैनात होनेे वाले पुलिसकर्मियों की पदों के अनुसार संख्या मांगी गई थी, जिसे आईजी लखनऊ के माध्यम से भेज दिया गया है। पर्यटन पुलिस पर खर्च होने वाले व्यय भार का आंकलन कराया जा रहा है। जिसे भी जल्द भेज दिया जाएगा।
- अखिलेश चौरसिया, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें