ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो आरोपियों मृतका के पति टिंकू और ससुर राजकुमार निवासी राजौरा थाना हैदराबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह साही ने बताया कि ग्राम रजौरा निवासी टिंकू और राजकुमार ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता आरती देवी की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया था। बाद में मायके वालों को सूचना दिए बगैर शव का दाहसंस्कार कर दिया था। मृतका की मां राम प्यारी पत्नी स्वर्गीय प्रभु दयाल निवासी जीरा बोझी थाना पसगवां ने कोर्ट के आदेश पर पति टिंकू ससुर राजकुमार के नामजद दहेज हत्या की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। संवाद